मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में बाज़ार में बढ़ रही मंदी आम आदमी के लिए परेशानी की वजह बनी हुई है। शेयर बाज़ार पिछले 14 सालों में सबसे ज्यादा मंदी पर है, कंपनियों की सेल में भारी गिरावट है और अगर specifically ऑटोमोबाइल companies की बात करें तो उनकी औसतन सेल में 15-20% गिरावट है। जिसके चलते हाल ही में मारुती सुजुकी ने 3000 अस्थायी कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। संकट पिछले साल सितंबर में ही सामने आ गया था।
कोई बोले या न बोले लेकिन सेल्स और production के आंकड़े से इकॉनमी में मंदी के हालात साफ़ नज़र आ रहे हैं। मंदी खत्म नहीं हुई तो और नौकरियां जाएंगी, बेरोज़गारी जिसके हाल से सब बखूबी वाकिफ हैं वो बद से बत्तर हालातों में पहुँचती चली जाएगी।
#AutoSectorCrisis #AutoMobileIndustry #EconomicSlowdown
Install Molitics Android App:
Like Molitics on Facebook:
Follow Molitics on Twitter:
0 Comments